फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- क्या हुआ, इतना खुश क्यों हो? गप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 13 Jan 2025 04:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Today Funny Jokes: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुल।
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi, Chutkule - फोटो : अमर उजाला
Today Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले ( Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गप्पू जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी से उछलने लगा 
पप्पू- क्या हुआ, इतना खुश  क्यों हो? 
गप्पू- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है, 
पप्पू- वाह भाई, क्या बात हुई? 
गप्पू- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

Jokes in Hindi: सास- पड़ोसन एक नंबर की झूठी है उस पर विश्वास मत करना, बहू ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Comedy Jokes: पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें