फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर घूम गया दिमाग

Sat, 06 Dec 2025 05:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती हो?
गर्लफ्रेंड- फिर तुम्हें कैसे पता चलेगा कि मैं मुंह फुलाकर बैठी हूं।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे... 
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता हम अगर किसी के मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है।

Hindi Jokes: डॉक्टर बोला- तुम्हारी एक किडनी फेल हो चुकी है, मरीज ने कही ऐसी बात की फूट पड़ेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट? 
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो। 
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं? 
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार। 

Comedy Jokes: दूल्हा- पंडित जी, ये शादी कब तक होगी? पंडित ने दिया ऐसा जवाब कि हंस-हंसकर पकड़ लेंगे पेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया। 
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो. चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें