दैनिक जिंदगी की भागदौड़ में कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे हमारी हंसी कहीं ट्रैफिक में फंसकर रह गई हो। ऊपर से काम का तनाव, घर की जिम्मेदारियां और मोबाइल का नॉन-स्टॉप ड्रामा। सब मिलकर मूड को और खराब कर देते हैं। ऐसे में एक छोटा सा चुटकुला भी चेहरे पर मुस्कान लाने की ताकत रखता है। हंसी न सिर्फ मन हल्का करती है, बल्कि दिमाग को भी रीफ्रेश करती है। इसलिए दिन में कुछ पल निकालकर खुद भी हंसी और दूसरों को भी हंसाएं।
नीचे दिए गए ये जोक्स इतने मजेदार हैं कि इन्हें पढ़ते ही आपका गंभीर से गंभीर चेहरा भी मुस्कुरा उठेगा।
पति–पत्नी की बहस चरम पर थी।
गुस्से में पत्नी बोली -“मैं अब दस तक गिनूंगी! अगर तुमने एक भी शब्द नहीं बोला, तो मैं जहर पी लूंगी!”
पत्नी ने शुरू किया- “एक…”
पति चुप।
“दो…”
पति फिर भी शांत।
पत्नी का गला भर आया, “कुछ बोलो ना…”
पति ने अखबार मोड़कर कहा, “अरे, गिनती आगे बढ़ाओ।”
पत्नी तुरंत बोली, “ओह, भगवान का शुक्र है। आप बोले तो… नहीं तो मैं तो सच में पी ही लेती।”