जोक्स: हम सभी को हंसी को अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए, क्योंकि इससे हम हमेशा खुश रहेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर रोता हुआ व्यक्ति भी ठहाके मारकर हंसने लगेगा। तो आइए शुरु करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी...