फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले सास और लड़की के मजेदार डिमांड....पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 20 Oct 2020 01:10 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।

------------------------------------------

बच्चा - अंकल डिटॉल साबुन है क्या...?
.
दुकानदार (नाक से ऊंगली निकालते हुए) - 
हां बेटा, है ना...!
.
बच्चा - तो फिर हाथ धोकर एक क्रीमरोल दे दो…!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
हिंदी का पीरियड था...
मास्टर ने पूछा - कविता और निबंध मैं क्या अंतर है...?
.
छात्र - सर, प्रेमिका के मुंह से निकला एक शब्द भी कविता होता है
और
पत्नी का एक ही शब्द निबंध के समान होता है...!
.
कसम से, जवाब सुनकर मास्टर की आंखों में आंसू आ गए...!!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कंजूस लड़की दुकानदार से - 
ऐसा साबुन दो, जो कम घिसे और नहाने
के बाद चेहरे पे लाली लाए...!
.
.
दुकानदार नौकर से -
मैडम को एक ईंट का टुकड़ा दे दो...!!!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pexels.com
पप्पू के ऊपर बिजली का तार गिर गया...
वो तड़प-तड़प के मरने ही वाला था कि
अचानक...उसे याद आया कि बिजली तो दो दिन से कटी हुई है
.
.
फिर वापस उठकर, हंसते हुए बोला,
धत तेरी की याद नहीं आता तो मर ही जाता...!!!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गयी...

डॉक्टर ने कहा - इनको अच्छा खाना दो,
हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी परेशानी
इनसे मत बताओ,  फालतू की फरमाइशें
करके इनकी चिंताएं मत बढ़ाओ, तो ये
छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
.
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा -
क्या कहा डॉक्टर ने...?
.
पत्नी बोली - कुछ नहीं, 
अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सास की डिमांड -
लड़की खूबसूरत हो, अमीर हो
.
पढ़ी-लिखी हो, कम उम्र की हो
.
घर के कामकाज में माहिर हो...
.
.
और लड़की की बस एक ही डिमांड -
सास न हो...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें