जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------
बचपन में जब हम दोस्तों को बुलाने
उनके घर जाते थे...
.
तो सबसे पहले उनके मम्मी या पापा
निकलकर ऐसा घूरते थे
जैसे हम तालिबान से ताल्लुक रखते हो...!
.
.
इतने साल हो गए कुछ नही बदला...
बस बदलाव आया तो सिर्फ इतना कि
अब दोस्तों की पत्नियां घूरती हैं...!