फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी से बच्चे ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 04 Oct 2020 11:19 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी
अब क्या हो गया..?
.
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी..
.
पति- फिर अब क्या हुआ...?
.
पत्नी - फिर तुमसे शादी हो गई और
मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया..!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
मनोज - पापा, आप अंधेरे से डरते हैं..?
.
पापा - नहीं बेटा..!
.
मनोज - बादल, बिजली और शोर से..?
.
पापा - बिल्कुल नहीं..!

मनोज - इसका मतलब है पापा, 
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...!!!
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता (बेटे से) - देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते..
यह ऐसी आदत हैं कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, 
परसों जीतोगे तो उसके अगले दिन फिर हार जाओगे।
.
.
बेटा - बस पिताजी..! मैं समझ गया,
आगे से मैं एक दिन छोड़कर खेला करूंगा...!!!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
बच्चा - मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं..?
.
मम्मी - नहीं, पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा..?
.
बच्चा - क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं तो सब 
यही कहते हैं कि हे भगवान फिर आ गया...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें