फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: लॉटरी लगने से भी ज्यादा खुशी पत्नी के...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 26 Feb 2021 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

रिश्तेदार - बेटा, पूरा दिन फेसबुक पर क्या करते हो...?
.
.
.
पप्पू - वो हमारा मीम्स का कारोबार है अंकल...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता एक सिनेमा हॉल के सामने खड़ा था तभी एक आदमी स्कूटर से आया और पूछ बैठा....
.
आदमी- भाईसाहब, स्कूटर स्टैंड कहां है...?
.
संता- भाईसाहब, पहले आप अपना नाम बताइए...?
.
आदमी- रमेश
.
संता- आपके माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी- क्यों...? भाईसाहब जल्दी बता दीजिए नहीं,
तो देर हो जाएगी और पिक्चर शुरू हो जाएगी।
.
संता- तो जल्दी बता दो माता-पिता क्या करते हैं...?
.
आदमी- मेरी मां डॉक्टर है और पिता जी इंजीनियर हैं।
अब बता दीजिए।
.
संता- आपके नाम कोई जमीन जायदाद है...?
.
आदमी- जी भाईसाहब, गांव में मेरे नाम पर कुछ जमीन है।
प्लीज भाईसाहब अब तो बता दीजिए स्कूटर का स्टैंड कहां है...?
.
संता- आखिरी सवाल, तुम पढ़े लिखे हो...?
.
आदमी- जी हां मैं मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा हूं। अब जल्दी से बता दीजिए।
.
संता- भाईसाहब, देखिए आपकी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी अच्छी है, आपके माता-पिता दोनों
उच्च शिक्षित हैं, आप खुद भी इतने पढ़े लिखे हैं, पर मुझे अफसोस है कि आप इतनी-सी बात
नहीं जानते की स्कूटर का स्टैंड उसके नीचे लगता है।
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...
.
पापा - बेटा लड़की वाले आ रहे हैं,
उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
.
लड़की वालों के आते ही बेटा बोला -
पापा जरा चाबी देना वो ट्रेन धूप में खड़ी है,
अंदर कर देता हूं...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता (दुखी होकर) - यार मेरी बिल्ली मर गई...!
.
बंता - कैसे...?
.
संता - मैंने उसे नहला दिया था...!
.
बंता - पर नहलाने से कैसे मर गई...?
.
संता - अरे यार वो मैंने उसे नहलाने के बाद निचोड़ दिया था...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पति कह रहा था...
.
मेरी लॉटरी भी लग जाए तो
इतनी खुशी नहीं होगी...
.
जितनी बीवी के फेंके चम्मच और
बेलन से बचने पर होती है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें