फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति के बारे में दो सहेलियों की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 11 Apr 2021 07:30 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

आज का ब्रह्मज्ञान...
.
आज के जमाने में इश्क भी अगर किसी से करो,
तो आयुर्वेदिक वाला करो...!
.
अगर कोई फायदा न हो तो नुकसान भी कोई ना हो...!
Trending Videos
विज्ञापन

मां - उठ जा नालायक!
देख सूरज कब का निकल आया है!
.
.
.
बेटा - तो क्या हुआ मां?
वो सोता भी तो मुझसे पहले है...!
विज्ञापन

मास्टर जी - इतने दिन से कहां थे...?
.
छात्र - बर्ड फ्लू हो गया था...!
.
मास्टर जी - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं।
.
छात्र - इंसान समझा ही कहां है आपने...?
रोज तो मुर्गा बना देते हैं...!

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
.
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...
आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...!'
.
रसोई में से बीवी की आवाज आई -
घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
विज्ञापन

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
.
.
दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं, 
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!
विज्ञापन
विज्ञापन

संता - भाई बरफी लाया हूं 10500 रुपये किलो...!
.
बंता - इतनी महंगी बरफी...?
.
संता - हां, एक किलो बरफी लेने गया था और 
10 हजार का चालान कट गया, तो हो गया ना 10500 रुपये किलो...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें