फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: लड़का-लड़की की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 17 Feb 2021 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू ने अपने दोस्त गप्पू से कहा -
इतना मीठा-मीठा बोलती है पड़ोसन, 
कसम से शूगर हो गई है...!
.
गप्पू ने पूछा - फिर कंट्रोल कैसे करते हो...?
.
पप्पू - वो तो शुक्र है बीवी का,
कड़वा-कड़वा बोल के बैलेंस करती है...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pexels.com
पति और पत्नी में झगड़ा चल रहा था...
.
पति - तुमसे शादी करने से अच्छा तो
मैं कुंवारा ही रहता...!
.
पत्नी - मैंनें भी अपनी मां की बात
मान ली होती तो अच्छा होता...!
.
पति - क्या कहती थी तुम्हारी मां...?
.
पत्नी - कहती थी, मत कर इस लड़के से शादी...!
.
पति - हे भगवान, मैं आज तक उस भली औरत को
बुरा समझता रहा, जो मुझे बचाना चाह रही थी...!!!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली - 'अजी सुनते हो?'
.
पति - बोलो!
क्या हुआ...?
.
पत्नी - 'मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।'
.
पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले।

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का - तुमसे कुछ कहना था, कहूं...?
.
लड़की - हां बोलो...
.
लड़का - मैं तुमसे प्यार करता हूं...
.
लड़की - करो... करो... मैं भी किसी से करती हूं,
सब किसी न किसी से करते हैं...!
.
लड़का बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - जब हमारी नई-नई शादी हुई थी, तब तुम
कितना तहजीब से बोलती थी...
और अब?
.
.
पत्नी - पहले मैं रामायण देखती थी और अब
क्राइम पेट्रोल देखती हूं...!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें