फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी के सवालों का पति ने दिया ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 04 Jul 2021 03:31 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------

पिताजी - क्यों रो रहे हो बेटा...? 
.
पप्पू - टीचर ने मारा...!
.
पिताजी - तुमने ही कुछ गलती की होगी...
.
पप्पू - नहीं पापा, मैं तो बस आराम से सो रहा था...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - न्यूटन की नियम बताओ...!
.
छात्र - सर पूरी लाइन तो याद नहीं, बस अंतिम लाइन याद है...!
.
मास्टर जी - चलो अंतिम लाइन ही सुना दो...!
.
छात्र - ..... और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो साहब, चार दिन से कुछ नहीं खाया...!
.
पप्पू - 500 का नोट निकालते हुए बोला 400 खुले हैं...!
.
भिखारी - हां जी साहब हैं...!
.
पप्पू - तो उससे कुछ लेकर खा ले...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पतिदेव बेडरूम मे लैपटॉप पर काम रहे थे...
पास ही बेड पर आराम से लेटी हुए पत्नी मोबाइल में व्यस्त थी...!
.
अचानक पति के मोबाइल पर व्हाटसएप मैसज की
रिंगटोन बजी, जो कि फ्रीज के ऊपर चार्जिंग पर
लगा था...!
.
पति झपट कर मोबाइल के पास पहुंचा और
चेक किया, तो उस पर पत्नी का मैसेज आया था...
.
'आते हुए फ्रिज मे से पानी की बोतल उठाते लाना'
तुम्हारी अपनी...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
विवाहित महिलाओं द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ...
.
'इनसे पूछना पड़ेगा' 
.
और
.
विवाहित पुरुषों द्वारा बोला जाने वाला सबसे बड़ा झूठ...
.
'उससे क्या पूछना'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी - जानू, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं...?
.
पति - नहीं...!
.
पत्नी - क्यों...?
.
पति - क्योंकि मैं 'हनुमान चालीसा' पढ़ कर सोता हूं...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें