फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 20 Apr 2021 08:23 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

पत्नी - सुनो मेरे मुहं में मच्छर चले गया, 
अब क्या करूं...?
.
.
पति - पगली ऑल आउट पी ले, 
छह सेकंड में काम शुरू...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दो सहेलियां आपस में बात कर रही थी...!
.
पहली सहेली - पता है, अच्छा पति किसी को नहीं मिलता...!
.
दूसरी सहेली - तो फिर...?
.
पहली सहेली - मिले हुए को ही डांट-फटकार कर अच्छा बनाना पड़ता है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
शादी पर धमाकेदार ज्ञान
.
ये शादी नहीं आसान...
बस इतना समझ लीजिए,
हरी मिर्च की टॉफी है
और उसे चूस के खाना है...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू उदास बैठा था...
.
गप्पू - क्या हुआ...?
.
पप्पू - मत पूछ यार, मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पांच फीट का टेडी बियर गिफ्ट किया था और
उसकी मम्मी ने टेडी की सारी रुई निकाल कर पांच तकिये भरवा लिए...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक कपल होटल में खाना खाने गया...!
.
ब्वॉयफ्रेंड - अच्छा क्या लोगी तुम...?
.
गर्लफ्रेंड - जो तुम कहो...
.
ब्वॉयफ्रेंड - वेटर जरा मीनू लाना। 
.
गर्लफ्रेंड - मैं भी मीनू खाऊंगी...!
.
बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - एक गेम खेलते हैं...!
.
पति - कौन सा गेम...?
.
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं, तो 
तुम बाईं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं, तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
.
पति - अगर मैं जीत गया तो...?
.
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर...!
.
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं...!
.
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
.
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल...?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें