जब हम हंसते हैं तो हमारे आस-पास भी हंसी का माहौल बनता है जिससे एक शांति भरा वातावरण तैयार होता है। जी हां, ये सच है कि अगर कोई भी इंसान खुद खुश रहेगा, मुस्कुराता रहेगा तो वो अपने साथ के लोगों को भी खुश रख पाएगा। केवल पौष्टिक व्यंजनों से ही इंसान स्वस्थ नहीं होता है। इंसान को दिन में कभी भी हंस लेना चाहिए जिससे उसका काम और दिन दोनों ही अच्छा हो। इसलिए हम आपके लिए रोज लाते हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जो आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर देंगे। आइए तो चलते हैं इस हंसने और हंसाने के सफर पर.........
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया...
पत्नी - जी कैसे हैं आप?
पति -ठीक हूं।
पत्नी - मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति - तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो?
पत्नी - मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।