फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है? पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 24 Jul 2023 05:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हम सभी को स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। हंसने से इंसान का मन और शरीर सेहतमंद रहता है। हंसी आपको मानसिक तनाव से बचाने का काम करती है। इसलिए हमें नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने 
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
टीचर- कल मैं सूरज पर लेक्चर दूंगी,
कोई भी क्लास मिस मत करना।
चुन्नू- लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा मैम।
टीचर- क्यों?
चुन्नू- मेरी मम्मी इतनी दूर जाने नहीं देगी!

Jokes Hindi: दूल्हा- घूंघट उठाते हुए क्या मैं चेहरा देख लूं? दुल्हन ने दिया झन्नाटेदार जवाब

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी ने ऊंगली के इशारे से पति को बुलाया...
पति- बोलो क्या काम है?
पत्नी- कुछ नहीं, बस अपनी ऊंगली की ताकत चेक कर रही थी!

Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- आज मैंने तुम्हारे लिए एक स्पेशल डिश बनाई है,
खाते ही गर्मी गायब।
पति- ऐसा क्या बना दिया तुमने यार?
पत्नी- नवरत्न तेल के पकौड़े!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें