Jokes Hindi: हंसते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। जिस प्रकार से इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। इंसान को जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसके साथ ही आप हंसने के लिए काॅमेडी फिल्म भी देख सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन अपनी जोक्स (Viral Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
चिंटू की पत्नी से लड़ाई हो गई।
आधा दिन चुपचाप गुजारने के बाद पत्नी, चिंटू के पास आई और बोली-
इस तरह झगड़ते अच्छे नहीं लगते। एक काम करते हैं, थोड़ा आप समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
चिंटू- ठीक है, क्या करना है? बोलो…
पत्नी- आप मुझसे माफी मांग लो… और मैं आपको माफ कर देती हूं।