फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: संता- पहले क्या आया अंडा आया या मुर्गी? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Fri, 07 Jul 2023 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। तनाव से दूर रखने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
ममता की दो करोड़ की लॉटरी निकली 
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे 
ममता- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो 
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : Twitter
संता- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी ? 
बंता- सबसे पहले तो चकना आया फिर अंडा और बाद में मुर्गी आई 
फिर 1 बियर और पानी की बोतल सबसे लास्ट में बिल आया

Viral Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
सुबह-सुबह पत्नी बोली, अजी सुनते हो?
पति- बोलो! क्या हुआ
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है? 
बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।
रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा 
बंगाली बाबा- नहीं है बालक 
रेलवे टीटी- तो चलो 
बंगाली बाबा- कहां बालक? 
रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें