फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: पति और पत्नी की मजेदार बातें सुनकर आपकी कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 20 Mar 2023 08:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: वर्तमान समय में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे माहौल में लोग मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आप मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो हर दिन हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं।
पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।
पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया।
पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं।
पत्नी, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति से वादा करके बुरी फंसी पत्नी...
पत्नी- मैं मायके तभी जाऊंगी जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति- मंजूर है पर वादा करो
कि घर भी तुम तभी आओगी जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...

Funny Jokes: मेहमान- और बेटा, अब आगे क्या करोगे? लड़के ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी - थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं

Viral Jokes: मास्टर जी- दशमलव किसे कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी कुटाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो...
पति- क्यों?
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है.
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी हाई क्वालिटी का पीना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें