फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes Hindi: गप्पू- यार पेट कम करने का कोई तरीका बताओ, पप्पू ने बताया गजब का उपाय

Tue, 12 Sep 2023 05:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes Hindi: हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। काम के बढ़ते दवाब की वजह से लोग कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो जा रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। यह जरूरी नहीं है कि आप सुबह और शाम ही हंसे। आपको जब भी समय मिले आप हंस सकते हैं। आपको हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं।
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा
चेला- पेट पर भी खुजलाहट
है।
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक दिन मिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था।

एक विदेशी आदमी आया और उसने मिंटू को रोक लिया।

विदेशी- मुझे ताजमहल जाना है।

मिंटू- तो जा न...सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू- यार पेट कम करने का कोई तरीका बताओ
पप्पू- फोटो छाती तक ही खिंचाया कर...
गप्पू- सच में ...जिंदगी में ऐसे दोस्त जिनके पास नहीं हैं...उनका जीवन व्यर्थ है...

Latest Jokes: छात्र ने पूछा ऐसा सवाल, कोच के उड़ गए होश, पढ़िए धमारेदार चुटकुले
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पापा- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए... 
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा.. 
पापा हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है? 
बेटा- शुरू किसने किया था..

Jokes: बीवी की अति सुन्दर सहेली आई घर, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...? 
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, 
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, 
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें