फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-बहू के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Sun, 23 May 2021 05:37 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पड़ोसी - माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर 
क्यों आ-जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?

बूढ़ी औरत - नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।

उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो। 
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला

रामू - बेकार कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती
नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है।

श्यामू - अच्छा, क्या बोलती है?

शप्पू - कहती है, गलती हो गई है तुमसे शादी करके।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पप्पू फिजिक्स का एग्जाम देने गया, पेपर में सवाल पूछा गया...

सवाल - कौन सा लिक्विड गर्म करने पर सॉलिड बन जाता है?

पप्पू का जवाब - बेसन के पकौड़े।

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
पापा - बेटा तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा।

बेटा - थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं।

पापा - पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - जरा पानी पिला दो।

पत्नी - क्या प्यास लगी है?

पति (गुस्से से) - नहीं गला चेक 
करना है कि कहीं लीक तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : social media
कंजूस की पत्नी - सुनिए जी आज जब बाजार से आओ
तो एक कंघी लेते आना पुरानी कंघी का दांत टूट गया है।

कंजूस पति - एक दांत टूटने पर नई कंघी?
पगला गई है क्या तू?

कंजूस की पत्नी - कंघी का आखिरी दांत था वो समझे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें