Jokes Hindi: हंसने और मुस्कुराने से मानसिक तनाव दूर रहता रहता है और आप खुश रहते हैं। हंसना एक तरह का योग है जो आपको तनाव से दूर रहने में मदद करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन की उदासी रहती है और घर में खुशहाली रहती है। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी।
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा
विज्ञापन
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो।
पत्नी- थैंक्स।
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो।
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं।
पत्नी-आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या।
पापा- क्या बात है चिंटू आज बड़ा खुश है?
चिंटू- बस पूछो मत पापा
पापा बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है
बेटा आपकी होने वाली बहू 12th में पास हो गई है
फिर क्या था....दे लात और दे चप्पल पड़ी! जमकर हुई धुनाई।
एक बड़े बोर्ड पर मिक्सर के साथ लड़की की फोटो लगी थी
और लिखा था- एक्सचेंज ऑफर...
पति बहुत देर से वो बोर्ड देख रहा था।
यह देख कर पत्नी बहुत ही नम्रतापूर्वक बोली-
घर चलिए ऑफर सिर्फ मिक्सर पर है !!!