Funny Jokes in Hindi: वर्तमान समय में लोग इतना व्यस्त हो चुके हैं कि उनके पास हंसने-मुस्कुराने का भी समय नहीं है। इसकी वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। मानसिक तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हमेशा हंसते रहते हैं, मानसिक तनाव हमेशा दूर रहता है। इसके साथ ही कई गंभीरियां आपके आसपास भी नहीं भटकटी हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली___चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।