फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: शायराना अंदाज में लड़की-लड़के की धमाकेदार बातचीत...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 20 Mar 2021 10:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

घर के बाहर इंतजार कर रहा पति बोला -
अरे और कितनी देर लगाओगी...?
.
.
पत्नी ( गुस्से में ) - चिल्लाना बन्द करो, एक घंटे से कह रही हूं कि
पांच मिनट में आ रही हूं, समझ में नही आता क्या...?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मैडम - मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी...
इसी तरह तीनों काल का उदाहरण दो।
.
.
पप्पू - आपको वहम था, वहम है और वहम रहेगा...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर - एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अक्ल, क्या चुनोगे...?
.
विद्यार्थी - पैसा
.
टीचर - गलत, मै अक्ल चुनती
.
विद्यार्थी - आप सही कह रही हो मैडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है...!
.
दे थप्पड़ दे थप्पड़...

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
गर्लफ्रेंड - कहां हो तुम...?
.
लड़का - बैंक में हूं...!
.
गर्लफ्रेंड - तो मुझे 8000 रुपये नए फोन के लिए
और 2000 रुपये कपड़े के लिए चाहिए...!
.
लड़का (गुस्से में) - ब्लड बैंक में हूं,
खून पीएगी खून...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पार्टी में सुंदर लड़की से हंस-हंस कर बातें कर रहे
पति के पास पत्नी आई और बोली...
.
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी...!
.
पति - पर मुझे चोट कहां लगी है...?
.
पत्नी - अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं...?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की - अगर खामोशी मजबूरी है,
तो रहने दो इश्क कौन सा जरुरी है?
.
.
.
लड़का (गुटखा थूकते हुए) - अब क्या आदमी
चैन से गुटखा भी न खाए...?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें