जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------
पांच साल का बच्चा - आई लव यू मां...!
मां - आई लव यू टू बेटा...!
.
16 साल का लड़का - आई लव यू मॉम...!
मां - सॉरी बेटा, पैसे नहीं हैं...!
.
25 साल का लड़का - आई लव यू मां...!
मां - कौन है वो चुड़ैल? कहां रहती है?
.
35 साल का आदमी - आई लव यू मां...
मां - बेटा मैंने पहले ही बोला था, उस लड़की से शादी मत करना...!
.
और सबसे बढ़िया
.
55 साल का आदमी - आई लव यू मां...!
मां - बेटा, मैं किसी भी कागज पर साइन नहीं करूंगी...!