फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पापा और बेटे की धमाकेदार बातचीत सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 18 Jul 2021 05:59 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

आज का ज्ञान
.
नारी जल की तरह शीतल और
तरल होती है..!
.
पुरुष मिट्टी की तरह ठोस और
रुखा होता है..!
.
और जब दोनों की शादी हो जाती है...
.
कीचड़ हो जाता है रे बाबा...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पहला दोस्त - बीवी से झगड़ा खत्म हुआ क्या...?
.
दूसरा दोस्त - हां... घुटनों के बल चल के आयी थी मेरे पास...!
.
पहला दोस्त - अच्छा, क्या बोली...? 
.
दूसरा दोस्त - बोली... पलंग के नीचे से निकल आओ, अब नहीं मारूंगी...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शोध में यह पता चला है कि
गुस्से में पत्नी, पति पर बड़बड़ तो करती ही है,
.
.
पर साथ में घर का काम भी फटाफट निपटाती है...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
.
बच्चे ने जवाब दिया -
अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - तुमने कभी सोचा कि अगर मेरी शादी 
किसी और से हो जाती तो...?
.
.
.
पति - नहीं, मैं कभी किसी का बुरा नहीं सोचता...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
पिता - पेपर कैसा गया...?
.
बेटा - पहला सवाल छूट गया, तीसरा आता नहीं था,
चौथा करना भूल गया, पांचवां नजर नहीं आया...!
.
पिता - और सवाल दो...?
.
बेटा - बस सिर्फ वो ही गलत हो गया...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
कुछ लोग तो इतनी शराब पी लेते हैं कि
.
मच्छर भी उनका खून पी लेने के बाद
.
लड़खड़ाने लगते हैं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें