फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: मास्टर जी और पप्पू की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 18 Jul 2021 10:27 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------

परम सत्य ज्ञान
.
किसी के लिए कुछ भी अच्छा करो तो एक डायरी में लिख लो अच्छे से...
.
क्योंकि
.
लड़ाई होते ही लोग सबसे पहले यही पूछते हैं
तुमने मेरे लिए किया ही क्या है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
सेल्समैन - मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
.
महिला - मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
.
सेल्समैन - मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
संता ने बहुत कठोर तपस्या की...!
.
प्रसन्न होकर भगवान बोले - मांगो वत्स, क्या चाहिए...?
.
संता - सिस्टम से चलिए प्रभु...
.
पहले तपस्या भंग करने के लिए अप्सराएं आती हैं, उनका क्या हुआ...?

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
.
.
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...?
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति (पत्नी से) - ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...?
.
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...!
.
पत्नी - (चाय की चुस्की लेते हुए) - हां तो उसमें क्या हो गया,
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - बताओ कौन सी ऐसी चीज है, जो खींचने से छोटी होती है...?
.
.
पप्पू - सर बीड़ी...!
.
मास्टर जी - नशेरी की औलाद,
तू निकल मेरी क्लास से बाहर...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें