फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: डॉक्टर-मरीज की मजेदार बातचीत कर देगी आपको कर देगी लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 11 Jun 2021 09:26 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

----------------------------------------

एक बेवकूफ पति अपनी पत्नी से कहता है
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो...
.
मगर एक बुद्धिमान पति कहता है कि
.
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद हसीन लगता है...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
काका - कमर में बहुत दर्द है...
जरा गुप्ता जी के घर से आयोडेक्स ले आओ...
.
काकी - अरे वो नहीं देंगे...बहुत कंजूस हैं..!
.
काका - हां हैं तो खानदानी कंजूस...पता नहीं इतने पैसे लेकर कहां जाएंगे...
मर जाएंगे यूं ही... ऐसा करो अलमारी से तुम अपनी ही निकाल लो,
दर्द कुछ ज्यादा ही है...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
आज का ज्ञान
दुख क्या है..?
.
सात बजे नींद खुले और पता चले अब वापस नहीं सोना..!
.
खुशी क्या है..?
.
रात को दो बजे नींद खुले और पता चले कि 
अभी पांच घंटे और सोना है..!.
डबल खुशी क्या है..?
.
रात को नींद खुले और पता चले 
कल तो छुट्टी है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
डॉक्टर – और बताओ अब कैसे हो...?
शराब पीना बंद किया या नहीं...

मरीज – जी डॉक्टर साहब...बिल्कुल छोड़ दिया है,
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं...!
.
डॉक्टर – ‘बहुत बढ़िया’... और ये तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं...?
.
मरीज – जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया और
अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की...!
.
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था...!
.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया...?
.
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें