फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का लड़के ने दिया ऐसा मजेदार जवाब...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 30 Jun 2021 01:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

---------------------------------------

मुकेश - डॉक्टर साहब, मुझे एक समस्या है...?
.
डॉक्टर - क्या समस्या है...? 
.
मुकेश - बात करते वक्त मुझे आदमी दिखाई नहीं देता...! 
.
डॉक्टर (हैरान होकर) - ऐसा कब होता है...? 
.
मुकेश - फोन पर बात करते वक्त...!
डॉक्टर साहब का चकराया दिमाग...!
विज्ञापन

2 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
सवाल - बेबस लाचार होना किसे कहते हैं...? 
.
.
.
जवाब - आस्था वाला कोई चैनल चल रहा हो 
और रिमोट खो जाए...!
विज्ञापन

3 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
संता (दुखी होकर) - यार मेरी बिल्ली मर गई...
.
बंता - कैसे...? 
.
संता - मैंने उसे नहला दिया था...! 
.
बंता - पर नहलाने से कैसे मर गई...? 
.
संता - अरे यार वो मैंने उसे नहलाने के बाद निचोड़ दिया था...!

4 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
तुम अपने आप को कितना भी बड़ा आशिक समझ लो...!
.
लेकिन
.
सबसे दर्द भरे गानों का कलेक्शन ट्रैक्टर और 
ट्रक चलाने वालों के पास ही मिलता है...!
विज्ञापन

5 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
उसने मुझसे पूछा...
चाहोगे मुझे कब तक...?
.
.
मैंने भी कह दिया...
.
.
मेरी पत्नी को पता ना चले, तब तक...!
विज्ञापन

6 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
इंसान को हमेशा खुश रहना चाहिए...!
.
क्योंकि
.
.
टिंडे जैसा मुंह बनाने से समस्या हल नहीं होती...!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jokes - फोटो : Pixabay
इंटरव्यूअर - मैं तुमसे सिर्फ एक ही सवाल पूछूंगा...
.
बताओ जिंदगी में क्या खोया है और क्या पाया है...?
.
स्मार्ट लड़का - सर जिससे मिठाई बनती है वो खोया है...!
.
और
.
जो चारपाई में लगा होता है वो पाया है...!
.
इंटरव्यूअर बेहोश होते होते बचा...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें