फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पत्नी की धमाकेदार बात सुन पति करने लगा ऐसा काम...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 07 Mar 2021 11:41 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पत्नी - आधी रात हो गई, कहां हो आप...?
.
आपकी आवाज से ऐसा लग रहा है कि
आप टेंशन में हैं, क्या हुआ....?
.
पति - अरे पगली मैं अपनी कार में हूं,
लेकिन एक गड़बड़ हो गई है,
कार का स्टीयरिंग, क्लच, ब्रेक और
एक्सीलेरेटर सब चोरी हो गया है,
क्या करूं, कुछ समझ नहीं आ रहा...!
.
पत्नी - तुम फिर पिए हो क्या...?
.
पति - थोड़ी सी, मगर उसका कोई टेंशन नहीं है,
मैं ठीक हूं, गाड़ी का क्या करूं, ये बताओ...?
.
पत्नी - लग ही रहा था कि तुम कुछ न कुछ
गड़बड़ करोगे, इसीलिए कह रही थी कि
मैं साथ में चलती हूं, लेकिन ले जाओ तब ना...!
.
अब एक काम करो... बाईं सीट से उठकर
दाईं सीट पर बैठो, सब मिल जाएगा...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़की (अकड़ दिखाते हुए) -
लोग मरते हैं मुझ पर!
.
.
पप्पू - क्यों, तुम सरकारी अस्पताल का
बिस्तर हो क्या...?
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक औरत ने अपनी पड़ोसन से पूछा -
क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल
सफेद हों और डाई करके जवान बनने की
कोशिश करता हो...?
.
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो,
दफ्तर से घर आकर शराब पीना शुरू कर देता हो और
खाना खाते ही कुत्ते की तरह सो जाता हो...!
.
जो नहाता न हो और टॉयलेट में
आधा-आधा घंटा गुजारता हो...?
.
पड़ोसन - नहीं, हरगिज नहीं। भला ऐसे मर्द को
कौन औरत पसंद करेगी...!
.
औरत - तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद
पूरी हो जाती थी...!
.
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई, तो
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई...!
.
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला - हे भगवान, 
इतनी जल्दी सुन ली...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली -
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे...!
.
बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
.
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है... मतलब
नहीं जाना है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें