जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
---------------------------------------
पति किचन में जाता है, उसकी पत्नी रोटी
बना रही होती है, वो उसे टोकता है -
ये क्या कर रही हो,
ऐसे मत पलटो, ऐसे जल जाएगी रोटी,
जल्दी करो जल जाएगी रोटी...!
.
पत्नी (गुस्से में) - अब तुम मुझे सिखाओगे रोटी बनाना...?
.
पति (मुस्कुराते हुए) - नहीं, मैं तो सिर्फ तुम्हे ये
बताना चाहता था कि जब मैं ड्राइविंग करता हूं
और तुम बोलती हो तो मुझे कैसा लगता है...?