Jokes, Chutkule in Hindi: अच्छी सेहत के लिए हंसी बहुत जरूरी है। हंसने से अच्छी नींद आती है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। हालांकि आज कल ज्यादा व्यस्त होने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। हंसने में जोक्स हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!