Jokes: अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिएए। हंसी इंसान के मन को प्रसन्न रखती है और शरीर को स्वस्थ रखती है। इसलिए इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना बेहद चुनौती है। इसलिए इंसान के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले लोगों को तनाव से दूर रखने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
मैनेजर- क्या कोई बता सकता है कि ऑनलाइन खाना
बेचने वाली कंपनियां कैसे सफल हुईं?
पप्पू- इसका क्रेडिट लाखों युवतियों द्वारा बनाए
गए घिया, टिंडा, लौकी और तोरई को जाता है।
पति- क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है।
पत्नी- हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं।