फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जीजा-साली के लोटपोट करने वाले जोक्स, पढ़िए हंसाने वाले चुटकुले

Wed, 08 Feb 2023 04:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर होती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसी एक दवा का काम करती है, जिससे आपको कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
साली ने चिकन बनाया...
जीजा साली साहिबा मुर्गे की टांग कहां है !
साली- मुर्गा लंगड़ा था
जीजा- और कलेजा कहां है
साली- वह तो मुर्गी ले गई ना
जीजा- दिमाग कहां है
साली- अरे जीजू मुर्गा शादीशुदा था इसलिए दिमाग नहीं था !
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (दुखी होकर) - यार मेरी बिल्ली मर गई।
बंता- कैसे...?
संता- मैंने उसे नहला दिया था...!
बंता- पर नहलाने से कैसे मर गई...?
संता- अरे यार वो मैंने उसे नहलाने के बाद निचोड़ दिया था...!
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बंटू- जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, दिन-प्रतिदिन
इंसान रईस बनता जाता है...!

घंटु- वो कैसे...?

बंटू- बूढ़े होने पर चांदी बालों में, सोना दांतों में, मोती आखों में
शुगर खून में और महंगे पत्थर किडनी में पाए जाने लगते हैं...!
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी..?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने
आपके पति को बेची है...!


Jija Sali Jokes: जीजा साली की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- एक औरत एक घंटे मे 50 रोटी बना लेती है, तो तीन औरतें एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी... 
बच्चा- एक भी नहीं, क्योंकि तीनों मिलकर सिर्फ चुगली करेंगी...! 
बच्चे की बात सुनकर टीचर अभी तक बेहोश है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
संता- जी, मंदिर चला जाता हूं..
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
संता- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं..
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें