Jija Sali Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है।
Jija Sali Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule), जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा- “हैल्लो जान !! पहचान गए ना? शाम को मिलो, “आई लव यू ”।
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है?
तो वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं।
दुकानदार बेहोश
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे?
जीजा- जी छिपकली बनूंगा।
साली- वो क्यों?
जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!