फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत और हिम्मत चाहिए, दुकानदार की बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 15 Jan 2025 05:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अच्छे खान-पान की तरह स्वस्थ रहने के लिए हंसी की भी जरूरत होती है। अगर आपको मानसिक तनाव और चिंता से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसा करें।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जोक्स और चुटकुले हंसाने में हमारी मदद करते हैं। अगर हम खुश रहते हैं और तनाव फ्री रहते हैं, तो हमारा चेहरा चमकता रहता है। चेहरे की हल्की सी हंसी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन हंसना बहुत जरूरी और फायदेमंद है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) जिन्हें पढ़कर आप हंसने लगेंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
यात्री (अखबार पढ़ते-पढ़ते)- अरे भाई कुली, मुझे उस डिब्बे में बिठाना, जहां बात करने वाला कोई ना हो, ताकि
मैं आराम से अखबार पढ़ सकूं।
कुली- बाबू जी आप चिंता ना करें, आपको मैं मालगाड़ी में बिठाऊंगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार- क्या चाहिए?
ग्राहक- मुझे बीवी से लड़ने के लिए ताकत और हिम्मत चाहिए
दुकानदार- साहब को एक क्वार्टर, सोडा और मूंगदाल का पैकेट दो...

Comedy Jokes: गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं।
इस प्यार का राज क्या है?
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था,
पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

Funny Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
टीटू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया..!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें