Viral Jokes In Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान का हंसना बेहद जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों पर तनाव हावी होता जा रहा है। अगर हम सभी को मानसिक तनाव से बचना है, तो कम से कम दिन में एक बार जरूर हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हमारे शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले और जोक्स, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो किस बात की देर आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का ये मजेदार सिलसिला।
बच्चा - नल से आते पानी को देखकर बोला,
पापा ये पानी कहाँ से आता है ?
पापा - बेटा नदी से….
बेटा - तो फिर मुझे नदी देखनी है।
पापा उसे नदी दिखाने ले जाते हैं।
बच्चा उन्हें नदी में धक्का मारकर गिरा देता है।
और भागता हुआ घर आकर माँ को कहता है।
मम्मी जल्दी से नल खोलो ,पापा आते होंगे
विज्ञापन
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई….
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी।
और आंख लग गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
भाई- क्यों रो रही हो?
बहन- मेरे नंबर बहुत कम हैं।
भाई- कितने नंबर आए हैं?
बहन- केवल 90%
भाई- बहन रहम कर, इतने में तो हम जैसे दो लड़के पास हो जाते...
4 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
चिंटू अपने दोस्त से
भाई- बहन की लड़ाई में तब तक मजा नहीं आता...
जब तक बहन अपने उधार दिए हुए पैसे वापस ना मांग ले!
बच्चा- मम्मी एक गिलास पानी देना।
मम्मी- खुद उठकर पी लो।
बच्चा- मम्मी दे दो ना प्लीज़।
मम्मी- अब अगर पानी मांगा तो थप्पड़ मारूंगी।
बच्चा- ठीक है जब थप्पड़ मारने आओ तो पानी ले के आना।