फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है? बच्चे ने दिया गजब का जवाब

Mon, 15 Jan 2024 12:13 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Viral Funny In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी फायदा मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।

अर्ज़ किया है… डाली ने डाली पर
नजर डाली, किसी ने इस पर डाली,
किसी ने उस पर डाली, हमने जिस
पर नजर डाली, उसके बाप ने उसकी
शादी कहीं और कर डाली।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
भिखारी- कुछ खाने को दे दो बाबा..!
आदमी- बाबा कल की रोटी खा लोगे..? 
भिखारी- हां खा लूंगा..
आदमी- तो कल आना….
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
बच्चा- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाउंगा...
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति (किताब पढ़ते हुए) - एक लेखक ने लिखा है कि
पतियों को भी बोलने की आजादी होनी चाहिए।
पत्नी (हंसते हुए) - देखो वो भी बेचारा लिख ही पाया,
बोल नहीं पाया...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर
रहा थाहे प्रभु, न्याय करो… हे प्रभु,
न्याय करो…हमेशा भाई-भाई को
बिछड़ते देखा है कुम्भ में … कभी
पति-पत्नी पर भी try करो !!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें