Hindi Jokes: दौड़ती-भागती और चुनौतियों से भरी इस दुनिया में अवसाद और चिंता जैसी समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं। सभी उम्र के लोग इन विकारों के शिकार देखे जा रहे हैं। इससे बचने का सबसे कारगर तरीका है हंसना और खुश रहना। जब आप दिल खोलकर हंसते हैं तो हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है जो शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बहुत आवश्यक है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को हंसते रहने के उपाय करने की सलाह देते हैं। हंसना हमारे संपूर्ण सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। चुटकुले, आपको हंसाने का सबसे सरल उपाय हैं। तो हम लेकर आए हैं आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर कुछ पल के लिए ही सही आप अपनी समस्याओं को भूल जाएंगे। ये आपके दिमाग को रिफ्रेशमेंट देंगे और चेहरे पर हंसी लाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।
पत्नी- सुनो, आजकल चोरियां बहुत
होने लगी हैं. धोबी ने हमारे दो तौलिया
चुरा लिए हैं.
पति- कौन से तौलिये?
पत्नी- अरे! वही जो हम मनाली के
होटल से उठाकर लाए थे।