फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: बीमार बीवी की शायरी पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 27 Sep 2023 12:57 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Funny Jokes: अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं। आज के समय में स्वस्थ रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। इंसान को सेहतमंद रहना है तो पहले अपने दिल को खुश रखना होगा। अपनी हंसी आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचा सकती है। यही कारण है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को रोजाना हंसने की सलाह देते हैं। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

लड़की का फोन आता है लड़के को
लड़का- हां,  कितने का रिचार्ज करवाऊं?
लड़की- तुम्हें क्या लगता है मैं हर बार 
रिचार्ज करवाने के लिए ही फ़ोन करती हूं क्या?
लड़का- तो?
लड़की- 2 ड्रेस दिलवा दे ना।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संजू अपनी गर्लफ्रेंड के पिता से मिलने गया..
लड़की का पिता-  मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी 
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे..
संजू- बस अंकल, इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं।
दे जूते..दे चप्पल...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बीमार बीवी की शायरी..
तबीयत खराब थी, ना कोई दवा, न कोई ताबीज काम आया,
फ़ोन कर के पति से लड़ी, फिर जाकर थोड़ा आराम आया
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मैनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया और छूट गया
इसे कहते हैं... फाइनेन्शियल मैनेजमेंट विदाउट एमबीए इन इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मौंटी- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए।
शौंटी- क्या?
मौंटी- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें