फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: एक अंकल ने बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है? जवाब जानकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी

Fri, 10 Nov 2023 02:09 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
Viral Jokes: आजकल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 

पप्पू- यार गप्पू मेरे एक सवाल का जवाब देगा
गप्पू- हां पूछ
पप्पू- इंसान की आंखें कितने दिनों में खुलती हैं ?
गप्पू- पैदा होने के कुछ देर बाद
पप्पू- नहीं रे
गप्पू- तो भाई तू ही बता दें
पप्पू- इंसान की आंख शादी के बाद खुलती है !
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनो डूब रहें हों, तो तुम किसको बचाओगे ?
लड़का- डूब जाने दो सालों को।
आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है?
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था
कि चल रहा है या नहीं...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें