फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? स्टूडेंट ने दिया गजब का जवाब

Sun, 24 Sep 2023 01:22 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आपको सुबह और शाम नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है। हंसते मुस्कुराते रहने से इंसान का मन हमेशा प्रसन्न रहता है। यही वजह है कि लोगों को रोजाना हंसने की सलाह दी जाती है। हंसने के लिए आपको किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप जोक्स और चुटकुलों की मदद से किसी भी समय हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह मजेदार सिलसिला...

पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने
पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
सन्नाटा...छा गया
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
गप्पू - मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
गप्पू की मां - क्यों?
गप्पू - क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
गप्पू की मां - डब्बू खिलौने चुरा लेगा क्या?
गप्पू - नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक आदमी कुम्भ मेले में प्रार्थना कर
रहा थाहे प्रभु, न्याय करो… हे प्रभु,
न्याय करो…हमेशा भाई-भाई को
बिछड़ते देखा है कुम्भ में … कभी
पति-पत्नी पर भी try करो !!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ?
स्टूडेंट- सर, आलिया भट्ट
टीचर (छड़ी लेकर- यही सीखे हो?
दूसरा स्टूडेंट- यह तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
कार से टकरा कर कबूतर बेहोश हो
गया!एक आदमी उसे उठा कर घर ले
गया और पिंजरे में डाल दिया! कबूतर
को होश आया और बोला: आईला
जेल हो गई !! वो कार वाला मर गया
क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें