फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पत्नी ने उतारा पति के सिर से चाय का भूत, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 22 Oct 2023 12:55 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Chutkule Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहना भी एक चुनौती जैसा है, जिसके लिए आपका नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते हैं तो आपका मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। सेहतमंद रहने के लिए हमें हर दिन सुबह और शाम हंसना चाहिए। कुछ क्षण के लिए सब कुछ भूलकर हमें खुलकर हंसना चाहिए। हंसी भी एक योग की तरह है जिससे हमारे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। यही कारण है कि हम आपको हंसाने के लिए दर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आज भी हम कुछ मजेदार और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का मजेदार सिलसिला..

हसबैंड- आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते ही
तन बदन झूमने लगे और मन नाचने लगे।
पत्नी- हमारे यहां भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बच्चा- पापा हमारे नए पड़ोसी बहुत गरीब हैं?
पापा- तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- उनके बेटे ने एक रुपये का सिक्का निगल लिया है,
उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
रानू- जब तुम किसी खूबसूरत लड़की को देखती हो, तो क्या करती हो?
नेहा- बस देखती रहती हूं और जब थक जाती हूं, तो शीशा पलट कर रख देती हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मां- बेटा, तू अपने बाल क्यों नहीं कटवाता?
गटरू- यो मॉम, इट्स फैशन मॉम...
मां- वो तो ठीक है, पर लोग तेरी बहन को देखने आते हैं और तुझे पसंद कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मौंटू- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
शौंटी- सिरदर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
मौंटी- क्यों?
शौंटी- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें