फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: एक्सीडेंट के बाद कबूतर को आया होश, कही ऐसी बात पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 28 Sep 2023 01:24 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes in Hindi: आज के समय में सभी के जीवन में काम का इतना दबाव है कि लोगों के पास अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा वक्त निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। हंसने से हमारा तनाव और चिंता सब दूर हो जाते हैं, जिससे हमारे शरीर और मन को काफी फायदे मिलते हैं। आपके मानसिक तनाव को दूर करने में हंसी एक बड़ी भूमिका निभाती है। इसलिए आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कार से टकरा कर कबूतर बेहोश हो
गया!एक आदमी उसे उठा कर घर ले
गया और पिंजरे में डाल दिया! कबूतर
को होश आया और बोला: आईला
जेल हो गई !! वो कार वाला मर गया
क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति- मैं नाश्ता नहीं करूंगा, लेट हो रहा है।
पत्नी- मैंने पराठे आज वाइन डालकर बनाए हैं।
4 पराठे खाने के बाद पति- मजा आ गया, कौन सी वाइन डाली थी?
पत्नी- अजवाइन।
सुनते ही पति के होश उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
चप्पू उदास बैठा था।
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
चप्पू - अरे यार पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि अच्छी 'पकाने' वाली देना।
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता और बंता आठवीं में आठवीं बार फ़ैल हो गए
संता- चल खुदखुशी कर लेते हैं।
बंता- साले, पागल हो गया है??
अगले जनम में फिर नर्सरी से शुरू करना पड़ेगा!!! 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पिंटू को लेने यमराज आए और उससे बोले
यमराज- पिंटू बोल तेरी आखिरी इच्छा क्या है ?
पिंटू- IPL में RCB को जीतते हुए देखना चाहता हूं।
पिंटू की बात सुनकर यमराज सोच में पड़ गए..और बोले
यमराज - चतुर पिंटू अमर होना चाहता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें