फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पति-पत्नी एक पार्टी में गए, फिर जो हुआ जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Thu, 28 Sep 2023 01:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ आपके लिए हंसना भी बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान का मन खुश रहता है। साथ ही हमारे अंदर सकारात्मकता आती है। अगर आप हर दिन सुबह और शाम को हंसने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं जोक्स का पिटारा, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक पढ़ा-लिखा लड़का एक 
अनपढ़ लड़की से शादी कर लेता है
दोनों एक पार्टी में जाते हैं।
लड़का कहता है- यदि कोई तुमसे
पूछे कि यह तुम्हारे क्या लगते हैं।
तो तुम कहना कि यह मेरे हस्बैंड
है और मैं उनकी वाइफ हूं
उसी समय एक आदमी आता है।
उस लड़की से पूछता है कि यह
आपके क्या लगते हैं।
लड़की कहती है कि यह मेरे
हैंडपंप हैं और मैं इनकी पाइप हूं.!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला, 
सांड को गाय समझ रही है…
सज्जन व्यक्ति : बहन ये सांड है गाय नही, 
आप इसे रोटियां खिला रही हैं, किंतु यह प्रतिदिन गांव में 
तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
महिला : भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है। 
मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं उनका 
हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
वेल्डिंग” और “वेडिंग” में क्या है फर्क है..? 
दरअसल “वेल्डिंग” में पहले चिंगारी निकलती है और फिर हमेशा के लिए गठबंधन हो जाता है। 
लेकिन “वेडिंग” में पहले गठबंधन होता है और जिंदगीभर चिंगारियां निकलती रहती हैं ।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें