फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब लड़के ने लड़की से शादी के लिए किया इंकार, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 26 Nov 2023 12:17 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले हंसाने में लोगों की काफी मदद करते हैं। अगर आप खुश रहते हैं और तनाव आपसे दूर रहता है। हंसने-मुस्कुराने से आपके चेहरे पर चमक रहती है। चेहरे की हल्की सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। इसलिए हर दिन आपको नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो बिना देर किए आइए शुरू करते हैं हंसने मुस्कुराने का सिलसिला...

लड़का एक लड़की के घर के बाहर खड़ा था, तभी आंटी बाहर आईं...
आंटी- क्यों खड़े हो?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, पढ़ो-लिखो करियर सेट करो।
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही,
करियर क्या खाक सेट करूंगा...!!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...!
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, वो मेरा बाप है।
ये सुनते ही लोग हट गए, तो पप्पू ने देखा एक गधा मरा पड़ा था..!!
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं.
लड़की- तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का- एक पत्नी और दो बच्चे...!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
पत्नी- जरा किचन से आलू लेते आना।
पति- यहां तो कहीं आलू दिख नहीं रहे हैं।
पत्नी- तुम तो हो ही अंधे, कामचोर हो, एक काम ढंग से नहीं कर सकते,
मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेंगे, इसलिए मैं पहले ही ले आई थी!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
मॉल में बिस्कुट चोरी करते हुए एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे,
इसलिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है।
महिला का पति बोला- जज साहब, इसने सूजी का पैकेट भी चुराया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें