Latest Jokes: आजकल की भागमभाग वाली जिंदगी में लोग अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में लोग खुद का ख्याल भी नहीं रख पाते हैं, जबकि सेहतमंद रहने के लिए ये बहुत जरूरी है। यही वजह है कि आजकल लोग अक्सर तनाव व अवसाद जैसी परेशानियों का शिकार हो जाते हैं। अगर आप इन सब परेशानियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको अपना ख्याल जरूर रखना चाहिए। अगर फिर भी आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाता है तो आप कम से कम दिन में थोड़ा सा समय निकाल कर हंसना जरूर चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।