फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: ट्रेन में लिखी बात पढ़कर बौखलाया चिंटू, कही मजेदार बात

Thu, 26 Oct 2023 12:02 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala
Funny Jokes: आजकल के व्यस्त जीवन में तनाव की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती  जा रही है, लेकिन आपको मानसिक तनाव से बचना है, तो हर दिन कम से कम पांच मिनट जरूर खुलकर हंसे। तनाव को दूर करने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारे शरीर के मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जो एक व्यायाम की तरह है। हंसने के दौरान रिलीज होने वाले हार्मोन भी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।

ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था।
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट ना खरीदे वो होशियार
हमने जो खरीदकर रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
दूसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे?
विद्यार्थी- पैसा।
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है
दे थप्पड़ दे थप्पड़
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
शख्स ने पूछा- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं, इस प्यार का राज क्या है? 
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था, पूछने की हिम्मत नहीं हुई, इसलिए डार्लिंग कहता हूं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पति बाल्कनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था..
पंछी बनूं उड़ता फिरुँ मस्त गगन में..
आज में आज़ाद हूँ दुनिया के चमन में..
रसोई में से बीवी की आवाज़ आई: घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा।
कर्मचारी- हां
डाकू ने कर्मचारी को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा...
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है, पुलिस को भी बताएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें