Majedar Jokes: हर किसी के जीवन में सुख और दुख का आना जाना लगा रहता है, लेकिन हर हाल में खुश रहने से मुश्किल समय भी आसानी से बीत जाता है। आपको खुश रखने में जोक्स और चुटकुले काफी मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपको मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। तो आप अब समझ गए होंगे कि सेहत के लिए हंसना कितना जरूरी है। इसलिए हम आपको स्वस्थ रखने और हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
टिल्लू- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है।
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली है।
टिल्लू- दाएं पैर में भी खुजलाहट है।
बाबा- यात्रा योग बन रहा।
टिल्लू- पेट पर भी खुजलाहट है।
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
टिल्लू - गर्दन पर भी खुजलाहट है।
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है।