फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: पत्नी– मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला

Tue, 22 Sep 2026 06:10 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: हर दिन कुछ मिनट हंसत हैं, तो तनाव से राहत मिलती है। जोक्स पढ़ने की आदत आपको हंसाने में मदद कर सकती है। इससे मन हल्का रहता है और पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स: भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी कहीं खो सी गई है, जबकि एक छोटी सी चेहरे की मुस्कान भी पूरे दिन को खुशनुमा बना सकती है। अगर आप भी काम और तनाव के बीच हल्का-फुल्का आराम खोज रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति से बोली पत्नी– मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है?
पति- मुझे तो ऐसा लग रहा है, जैसे हरी घास पर भैस चर रही हो।
पत्नी हुई आगबबूला
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी,
अगर तुम मिल जाओ... जमाना छोड़ देंगे हम।
तभी पति ने भी गाना शुरू किया- अगर तुम गिर जाओ दूसरी ढूंढ लेंगे हम।
अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है!

चुटकुले: चिंटू से टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं, फिर जो हुआ पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से)– आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान)– गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक)– गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो।

मजेदार चुटकुले: केवल दो तरह के आदमी औरत को समझ नहीं पाते हैं, देवर की बात सुनकर भाभी ने पकड़ा सिर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
दो दोस्तों की धमाकेदार बातचीत
पहला दोस्त- भाई, मेरे मरने के बाद उसे बोल देना कि मैं उसे बहुत प्यार करता हूं,
दूसरा दोस्त- लेकिन तुम तो सिंगल हो भाई
पहला दोस्त- हां... किसी भी लड़की को बोल देना यार, आत्मा को शांति मिल जाएगी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें