फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Husband Wife Jokes: जब पति ने पत्नी से कहा- मेरे सपने में एक लड़की आयी थी, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Sun, 27 Mar 2022 01:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
Husband Wife Jokes: हम सभी को हर रोज हंसते और मुस्कुराते रहना चाहिए। अगर आप हंस नहीं पा रहे हैं, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़ा करें, फिर ऐसा नहीं होगा। हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार रहती है। हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। 

दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...

सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया

पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...

पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।

दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...

पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...

तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,

फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...

पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
पति- कल मेरे सपने में एक लड़की आयी , वाह क्या लड़की थी ?
पत्नी- अकेली आयी होगी?
पति- तुमको कैसे पता?
पत्नी-  उसका पति मेरे सपने में जो आया था ।
विज्ञापन

3 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
शराबी- डॉक्टर साहब, चेकअप करवाना है? 
डॉक्टर- क्या समस्या है? 
शराबी- 1-2 दिन से लीवर में दर्द हो रहा है।
डॉक्टर- दारू पीते हो? 
शराबी- हां, साहब पर एक ही पैग बनाना, अभी मन नहीं है।

4 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- क्या तुम मुझसे प्यार करते हो? 
बॉयफ्रेंड- हां।
गर्लफ्रेंड- लेकिन तुम्हें तो मेरी कोई परवाह ही नहीं है।
बॉयफ्रेंड- प्यार करने वाले किसी की परवाह नहीं करते। 
विज्ञापन

5 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।

 बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 

महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
वायरल जोक्स - फोटो : iStock
पति दारू पीकर रात को घर लेट आया, पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी, 
पति- कितना काम करेगी तू? रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या? कुछ तो अपना ख्याल कर।
 ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए।
पति मन ही मन में- आज तो बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई... 

कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है 

पत्नी - कौन सा फायदा? 

पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें