फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पत्नी- अगर मैं वक्त होती तो शायद सबको मेरी ज्यादा कद्र होती, पति ने दिया गजब का जवाब

Mon, 18 Dec 2023 11:40 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाए रखने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

पत्नी - सुनो जी, अगर मैं वक्त होती तो शायद सबको मेरी बहुत ज्यादा कद्र होती ना?
पति - हां प्रियतम, तुम्हारा खौफ होता चारों तरफ।
पत्नी - खौफ क्यों होता?
पति - अरे, तुम्हें देखते ही लोग सहम जाते और कहते देखो बुरा वक्त आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हो? 
शराब पीना बंद किया या फिर नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है।
बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर - बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी-
बेटा हलवा जल्दी खा ले, नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी।
अंकल- बहनजी... जरा जल्दी कीजिए, हलवे के चक्कर में
मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं...!!

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- जानता है सगाई और शादी के बीच में थोड़ा समय क्यों रखा जाता है?
टीटू- क्यों?
पप्पू- ताकि कोई ये न कह सके कि मुझे दुर्घटना से बचने का मौका नहीं दिया गया..!!
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
बॉयफ्रेंड- तुम इतनी टेंशन में क्यों हो ?
गर्लफ्रेंड- यार मैंने 50 पैसे का सिक्का कल निगल लिया था।
बॉयफ्रेंड- इसमें टेंशन की क्या बात है, आजकल 50 पैसे का सिक्का लेता कौन है।
गर्लफ्रेंड आग बबूला..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें